सोलरवर्ल्ड एनर्जी ने आईपीओ से पहले जुटाए 110 करोड़
नई दिल्ली । सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस ने वैल्यूक्वेस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स सहित कई निवेशकों से आईपीओ से पहले करीब 110 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके साथ ही कंपनी के निर्धारित आईपीओ के नए निर्गम घटक को पहले अनुमानित 550 करोड़ रुपये से घटाकर 440 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता ने पिछले सप्ताह सार्वजनिक घोषणा में कहा कि उसने हाल ही में निवेशकों को 352.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 31.24 लाख शेयर आवंटित किए हैं, जिससे लेनदेन का कुल आकार 109.99 करोड़ रुपये हो गया। सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

बाजार में खप चुकी डेढ़ लाख बोतलें, पानी खरीदते समय बरतें सावधानी
‘ज्ञानी नहीं, अज्ञानी बजट है’—कमलनाथ का सरकार पर तीखा हमला
संघ प्रमुख Mohan Bhagwat की यूपी में सक्रियता से बढ़ी हलचल
मायावती की समर्थकों से अपील........बीएसपी के खिलाफ साजिश की जा रही, सभी इससे सतर्क रहें
“मुझे मीठे का कोई शौक नहीं” — जयंत का सियासी जवाब
गोलघर शाखा में 34.78 लाख की गड़बड़ी, तत्कालीन प्रबंधक गिरफ्तार
‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी