शरीर में बढ़ती चर्बी का समाधान......
नई दिल्ली। इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। मोटापा इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो आजकल दुनियाभर में कई लोगों को प्रभावित कर रहा है। जरूरत से ज्यादा वजनअक्सर कई गंभीर समस्याओं की वजह बनता है। ऐसे में जरूरी है कि स्वस्थ रहने के लिए अपने वजन को कंट्रोल में रखा जाए। बढ़ते वजन को कम करने या नियंत्रित रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी के साथ ही सही डाइट भी बेहद जरूरी है।
अपने ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में सही फूड्स को शामिल कर आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप डिनर में लो कैलोरी फूड्स शामिल करें। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ लो कैलोरी डिनर ऑप्शन्स के बारे में-
चिकन ब्रेस्ट
अगर आप अपना वजन कम या कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रात में खाने के समय चिकन ब्रेस्ट खा सकते हैं। सब्जियों के साथ पकाया गया चिकन ब्रेस्ट वेट लॉस के लिए जरूरी हेल्दी कार्ब्स, लीन प्रोटीन और विटामिन का एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
ओटमील
वेट लॉस के लिए आप अपनो डिनर में ओटमील शामिल कर सकते हैं। सीड्स, ड्राई फ्रूट्स और फलों के साथ तैयार एक बाउल ओटमील आपकी भूख को शांत करने और वजन घटाने में मदद करने के लिए एक परफेक्ट डिनर ऑप्शन हो सकता है।
चना
वजन घटाने के लिए लीन प्रोटीन और विटामिन की भरपूर मात्रा में जरूरत होती है। ऐसे में अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान आप चने को अपने डिनर का हिस्सा बना सकते हैं। चना से लीन प्रोटीन और विटामिन भरपूर होता है। आप इसे रात के खाने में रोटी के साथ खा सकते हैं।
वेजिटेबल सलाद
पालक, केल, मटर, ब्रोकोली और गाजर जैसी उबली हुई सब्जियों से मिलकर बना वेजिटेबल सलाद भी आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप रात के समय कुछ लाइट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो वेजिटेबल सलाद एक बढ़िया विकल्प है।
खिचड़ी
खिचड़ी भी आपकी वेट लॉस जर्नी का हिस्सा बन सकती है। दाल, सब्जियों और ब्राउन राइस से बनी एक कटोरी खिचड़ी आपकी भूख को शांत करने और वजन घटाने में मदद करने के लिए एक बेहतरीन डिनर ऑप्शन हो सकती है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम