डेविस कप टेनिस के लिए स्पेन ने नडाल और अल्काराज़ को शामिल किया
मैड्रिड । स्पेन ने अगले माह होने वाले डेविड कप टेनिस के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इसमें स्टार खिलाड़ियों राफेल नडाल और कार्लोस अल्काराज़ को भी शामिल किया है। स्पेन को 19 से 24 नवंबर के बीच मलागा में नीदरलैंड्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलना है।
वहीं इटली टीम की कमान विश्व नंबर 1 जानिक सिनर संभालेंगे। सिनर 2012-13 के बाद से अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने का प्रयास करेंगे। स्पेन की टीम पर इस मुकाबले में सभी की नजरें रहेंगी।
नडाल, जो 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के बाद से खेल नहीं खेला है, और यूएस ओपन तथा लेवर कप से नाम वापस ले लिया था। वहीं दूसरी ओर अल्काराज़ ने इस सत्र में फ्रेंच ओपन और विबलडन जीते हैं और वह अच्छी लय में हैं।
अर्जेंटीना की टीम में सेबस्टियन बाएज़, फ्रांसिस्को सेरुंडोलो और टॉमस मार्टिन एटचेवरी जैसे अच्छे खिलाड़ी शामिल हैं। डेविस कप में दो अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला होगा। अमेरिका की टीम में टेलर फ्रिट्ज़, टॉमी पॉल और बेन शेल्टन जैसे शीर्ष खिलाड़ी शामिल रहेंगे।
वहीं जर्मनी और कनाडा के बीच मुकाबला भी कठिन होगा। जर्मनी की टीम का नेतृत्व जान-लेनार्ड स्ट्रफ करेंगे, जबकि कनाडा की टीम में फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे और डेनिस शापोवालोव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। डेविस कप कास कार्यक्रम इस प्रकार है :
क्वार्टर फाइनल मुकाबले 19-21 नवंबर
सेमीफाइनल 22-23 नवंबर
फाइनल 24 नवंबर

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर