स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने सीडीएसएल में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची
नई दिल्ली । स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) में अपनी पूरी 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। यह बिक्री 1,266 करोड़ रुपये में की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने सीडीएसएल के 75 लाख शेयर बेचे। हिस्सेदारी बिक्री औसतन 1,688.64 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर की गई। इससे सौदे का मूल्य 1,266.48 करोड़ रुपये है। एनएसई के पास उपलब्ध शेयरधारिता आंकड़ों के अनुसार स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के पास दिसंबर, 2023 तक सीडीएसएल में 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सीडीएसएल के शेयरों के खरीदारों के बारे में जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। एनएसई में सीडीएसएल का शेयर 5.58 प्रतिशत टूटकर 1,689 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई में एक अलग लेनदेन में शिकॉगो स्थित इक्विटी इंटरनेशनल ने खुले बाजार सौदे में 209 करोड़ रुपये में साम्ही होटल्स में 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।

किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे