न्यायालय के अंदर घुसकर न्यायाधीश के चेंबर से सरकारी लैपटॉप किया चोरी
शहडोल । जिला सत्र न्यायायल में प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड शहडोल के चेंबर में रखे शासकीय लैपटॉप की चोरी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर ली है। जिसकी शिकायत न्यायाधीश ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली टीआई राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि न्यायाधीश सुबह न्यायालय पहुंचे यहां उन्होंने अपने चेंबर में लैपटॉप रख दिया, इसके बाद ट्रेनिंग में चले गए। शाम करीब 6.30 बजे जब वह ऑफिस से घर आने के लिए बैग को देखा तो लैपटॉप गायब था। चोरी की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया है।
चोर की तलाश जारी
वहीं, न्यायालय में चोरी की घटना सामने आने के बाद न्यायालय में तैनात पुलिसकर्मी के साथ-साथ अधिकारी भी हैरान रह गए हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले पर जल्द से जल्द लैपटॉप का पता कर चोर को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन अब पुलिस पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं कि न्यायाधीश के चेंबर से घुसकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
पाकिस्तान को भी होगा आटे का संकट, अफगान युद्ध के बीच अमेरिकी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
होटल में गर्लफ्रेंड के साथ आए शख्स की मौत, कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपर
मुझसे नाराज थीं प्रियंका...जैसे ही वायनाड पहुंचे वह करने लगी बात यह यहां का जादू है
कृषि मंत्री शिवराज बोले: भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हित में है
43 वें उप पुलिस अधीक्षक बैच का दीक्षांत समारोह
पुणे में 9 नामचीन गुंडों को तड़ीपार किया गया
मैंने कभी यह नहीं कहा कि मैं बीमार हूं, स्वास्थ्य को लेकर कभी लापरवाही नहीं बरती