पुलिस पर पथराव, 21 पुलिसवाले घायल
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार देर रात को नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पर पथराव हुआ। इसमें 21 पुलिसवाले घायल हुए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडक़र स्थिति को संभाला। दरअसल, 29 सितंबर को गाजियाबाद में नरसिंहानंद महाराज ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इससे गुस्साई भीड़ ने शुक्रवार देर रात पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की। अमरावती पुलिस कमिश्नर नवीन चंद्र रेड्डी ने बताया कि रात करीब 8.15 बजे कुछ लोग नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन आए। थाना प्रभारी ने उन्हें बताया कि नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है, जिसके बाद वो लोग लौट गए थे।

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर खड्ड में गिरी कार, तीन की मौत
प्रेम विवाह से नाराज ससुर और साले ने दामाद की चाकू मारकर हत्या
यूपी बोर्ड परीक्षाओं का शुभारंभ, केंद्रों पर फूल बरसाकर हुआ स्वागत
पहले दिन परीक्षार्थियों पर पुष्पवर्षा, वाराणसी में 117 केंद्रों पर परीक्षा शुरू