शुभंकर सरकार बंगाल कांग्रेस के नए अध्यक्ष
नई दिल्ली । कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल करते हुए शुभंकर सरकार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया है। फिलहाल वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव थे। उनके पास अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम राज्यों की जिम्मेदारी थी। अब वे अधीर रंजन चौधरी की जगह बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
पश्चिम बंगाल के अलावा कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में भी दो कार्यकारी अध्यक्षों को अपॉइंट किया है। इनमें एमके भारद्वाज और भानु महाजन का नाम शामिल है।
शुभंकर सरकार कांग्रेस से लंबे समय से जुड़े हैं। 2013 से 2018 तक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और ओडिशा राज्य प्रभारी रहे। उन्होंने पार्टी के भीतर भी कई जिम्मेदारियां निभाईं। 30 अगस्त 2024 को वे कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बने और तीन राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम के प्रभारी भी रहे।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
बंगाल में SIR पर सियासत तेज, CM Mamata Banerjee का चुनाव आयोग पर हमला
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल