सनी लियोनी महतारी वंदन योजना की हितग्राही
हर महीने खाते में डल रहे 1 हजार
जगदलपुर। एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन योजना का पैसा जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना की राशि सनी लियोनी के नाम पर हर महीने खाते में ट्रांसफर हो रही है। सोशल मीडिया में मामला उठने के बाद अब अकाउंट को होल्ड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, योजना का लाभ लेने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया था। इस खाते हमें हर महीने 1 हजार रुपए भी डल रहे थे। बताया जा रहा है कि, फ्रॉड करने वाले युवक की शिनाख्त कर ली गई है।
तालुर गांव में डला आवेदन
जानकारी के मुताबिक, एक एक्स यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था। यह पूरा मामला बस्तर जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सीन्स के नाम का आवेदन डला था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड भी किया था। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ है। वहीं आरोपी का नाम वीरेंद्र जोशी जिसने सनी के नाम का फर्जी आवेदन और बैंक खाता दिया था।
हर महीने डाले गए पैसे
सत्यापन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को एलिजिबल बताया गया। जिसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 कुल 10 महीने तक हर महीने 1-1 हजार रुपए की राशि डाली गई है। कुल 10 हजार रुपए खाते में डल चुके हैं। जब इसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो तत्काल मामले की जांच कराई गई।

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया मालामाल, BCCI देगा ₹131 करोड़
महासमुंद के स्कूल में परिजनों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर फूटा गुस्सा
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 बोनस
इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को बड़ी राहत
टी20 विश्वकप 2026 के 20 बड़े आंकड़े: छक्कों-शतकों की बरसात, बुमराह का जलवा
एमपी में दिखने लगा ईरान-इज़राइल युद्ध का असर, भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक
हिंसा के बाद पश्चिम गारो हिल्स में कर्फ्यू लागू
पावर कंजम्प्शन में उछाल: फरवरी में देश की बिजली खपत 133 अरब यूनिट पहुंची
ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला