सूर्यकुमार यादव के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में लगी चोट
टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का सुपर-8 में पहला मैच अफगानिस्तान से 20 जून को होना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ चुकी है। विश्व के नंबर 1 T20I बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 17 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए। स्टार बल्लेबाज को नेट्स में बल्लेबाजी करते समय हाथ पर चोट लगी थी। उनकी इंजरी पर अब अपडेट सामने आया है।
दरअसल, सूर्यकुमार यादव के भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में चोट लगी। हालांकि, सूर्या ने इस झटके को सह लिया और फिजियो का ध्यान आकर्षित करने के बाद बल्लेबाजी जारी रखी। जैसे ही मुंबई के बल्लेबाज ने अपना बल्लेबाजी सत्र पूरा किया। इसके बाद फिजियो द्वारा लगाए गए स्प्रे के बाद वह बैटिंग करते हुए नजर आए। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हैं कि उनकी चोट गंभीर है या नहीं।
बता दें कि यह पहली बार था कि जब बारबाडोस पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कैरेबियाई द्वीपों में प्रैक्टिस की, लेकिन सूर्या के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ चुकी है। सूर्या इस फॉर्मेट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं और न्यूयॉर्क की पिच पर जब भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ मुश्किल में फंसी थी तो सूर्याकुमार ने अपनी काबिलियत का नजाका पेश किया था और फिफ्टी जड़कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले सुपर-8 मैच के लिए उपलब्ध रहे।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
बागेश्वर धाम में 305 जोड़ों का सामूहिक विवाह, साधु-संतों का आशीर्वाद; 8 देशों के राजदूत भी रहे मौजूद