स्विगी ने बढ़त के बाद पार किया 12 बिलियन का आंकड़ा
नई दिल्ली । अमेरिका की एसेट मैनेजर बैरन कैपिटल ग्रुप ने आईपीओ-बाउंड फूड-डिलीवरी ऐप स्विगी के फेयर वैल्यू में वृद्धि की है, जिसके बाद 2022 में इसका मूल्यांकन 10.7 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन से 13 फीसदी बढ़कर 12.16 बिलियन डॉलर हो गया है। अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग की फाइलिंग में इसकी जानकारी मिली है। अमेरिका स्थित एसेट मैनेजर ने पहले जनवरी 2022 में 700 मिलियन के फंडिंग राउंड के दौरान स्विगी में निवेश किया था। 31 दिसंबर तक एसेट मैनेजर के फंड के पास स्विगी की मूल कंपनी बंडल टेक्नोलॉजीज में 87.2 मिलियन की हिस्सेदारी थी, जो 74.4 मिलियन से 17 फीसदी अधिक थी। 2022 में स्विगी ने इनवेस्को के नेतृत्व में अपने सीरीज़ के राउंड में 700 मिलियन जुटाए। इस दौर में इसका मूल्यांकन दोगुना होकर 10.7 बिलियन डॉलर हो गया। 2023 में जुलाई-सितंबर तिमाही में इनवेस्को ने स्विगी का वैल्यूएशन बढ़ाकर 7.85 अरब डॉलर कर दिया। एक अलग फाइलिंग में बैरन कैपिटल ने कहा कि स्विगी भारतीय फूड डिस्ट्रीब्यूशन एरिया में लगभग 45 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रखती है। बेंगलूरु की यह कंपनी इसी साल शेयर बाजार में कदम रखना चाहती है और आईपीओ के जरिये 1 अरब डॉलर जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दरख्वास्त डालेगी। कंपनी का इरादा आईपीओ में 10-11 अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल करने का है। स्विगी ने आईपीओ की योजना पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मगर मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि पिछले चरणों में जुटाई गई रकम में से कंपनी के पास तकरीबन 80 करोड़ डॉलर की नकदी रखी हुई है।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी