तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं सिरिया परवीन ने भाजपा पर लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सिरिया परवीन बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। वह संदेशखाली आंदोलन का जाना माना चेहरा रही हैं। टीएमसी जॉइन करते ही परवीन ने भाजपा पर हमला बोला और संदेशखाली की स्थिति के बारे में जूठ गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा से मोहभंग हो गया, क्योंकि उसके भीतर घुटन महसूस हो रही थी।पूर्व में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के बशीरहाट मंडल की सचिव के रूप में कार्यरत परवीन के तृणमूल में शामिल होने की घोषणा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में की गई, जिसमें राज्य मंत्री शशि पांजा और तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर ने भाग लिया।टीएमसी में शामिल होने के बाद परवीन ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने भाजपा पर संदेशखाली के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाकर निराशा व्यक्त की। दावा किया कि भाजपा वास्तविक शिकायतों को दूर करने के बजाय अपने लाभ के लिए मुद्दों का राजनीतिकरण करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करती है।सिरिया के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, हर कोई जानता है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा संदेशखाली की महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया। परवीन के फैसले से तथ्य नहीं बदलेंगे।

राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा सत्र की शुरुआत, 18 को पेश होगा बजट
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक