बजट के दिन महंगे हो जाएंगे टाटा के वाहन
मुंबई । नए साल 2024 की शुरुआत से ही भारत की वाहन निर्माता कंपनियों ने कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, होंडा, हुंडई, टोयोटा आदि कंपनियों ने अपने अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों के मॉडलों समेत सवारियों वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि वह 1 फरवरी 2024 से अपने पूरे यात्री वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में औसतन 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी. घरेलू ऑटोमोबाइल का कहना है कि भारत में सभी टाटा कारों की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कंपनी का कहना है कि वाहन निर्माण लागत में वृद्धि को देखते हुए ग्राहकों को कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी करके थोड़ा सा बोझ दिया जा रहा है। हालांकि वाहन निर्माता ने यह खुलासा नहीं किया है कि कीमत में बढ़ोतरी के बाद उसकी कारों की संशोधित कीमत क्या होगी। यह भारत में किसी भी वाहन निर्माता द्वारा अपने यात्री वाहनों की कीमत बढ़ाने का ताजा कदम है। टाटा मोटर्स ने यह भी घोषणा की कि कीमतों में वृद्धि उसकी सभी पेट्रोल-डीजल से चालित कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लागू होगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप