दिलजीत दोसांझ और एनएलई चोप्पा का गाना मुहम्मद अली का टीजर हुआ जारी
मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। विदेशों में भी उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट का जलवा ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दिलजीत जल्द ही अमेरिकी रैपर एनएलई चोप्पा के साथ अपना नया गाना ला रहे हैं। उन्होंने फैंस को उत्साहित करते हुए इस गाने की एक झलक साझा की है। गायक-अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का टीजर जारी किया है।
इस दिन रिलीज होगा गाना
दिलजीत दोसांझ और एनएलई चोप्पा का गाना मुहम्मद अली 26 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस गाने के टीजर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। आज गुरुवार को दिलजीत दोसांझ ने इस गाने की वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, 'सरप्राइज।' दिलजीत ने इस गाने में अमेरिकी रैपर एनएलई चोप्पा के साथ कोलेब किया है।
इन गानों के लिए जाने जाते हैं रैपर एनएलई
अमेरिकी रैपर एनएलई चोप्पा कैपो, वॉक एम डाउन, गो स्टुपिड और नैरो रोड जैसे अपने हिट गानों के लिए लोकप्रिय हैं। आगामी गाना मुहम्मद अली पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी पहली साझेदारी को दर्शाता है। दिलजीत के पिछले अंतरराष्ट्रीय सहयोगों में यह एक और गाना शामिल हो जाएगा। इसमें मेरिकी रैपर साविती, ऑस्ट्रेलियाई गायक और गीतकार सिया और प्रसिद्ध गायक एड शीरन भी शामिल हैं।
सरदार जी 3 में नजर आएंगे अभिनेता
इस गाने के अलावा दिलजीत दोसांझ पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 समेत कई अन्य प्रोजेक्ट पर ध्यान बनाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। साथ ही इसकी रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। ये फिल्म 27 जून 2025 को रिलीज होगी। उनके फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सरदार फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 2015 और दूसरी किस्त 2016 में रिलीज हुई थी।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल