तेज प्रताप यादव ने लॉन्च किया नया सोशल मीडिया पेज
नई पार्टी बनाने की अटकलें हुई तेज
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नाम से नया पेज लॉन्च किया है। यह पेज फेसबुक और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बनाया गया है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें भी साझा की हैं। तेज प्रताप ने इस पेज पर एक नारा लिखा है, जिसका कायम है प्रताप, वो है आपका अपना तेज प्रताप, और समर्थकों से इसे फॉलो करने की अपील की है। तेज प्रताप ने अपने पेज पर यह भी बताया कि उन्होंने जनता दरबार सीधी बात, सीधा समाधान के तहत राज्यवासियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए कार्रवाई की। इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में तेज प्रताप की नई पार्टी बनाने की चर्चा शुरू हो गई है, हालांकि उन्होंने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, तेज प्रताप के राजनीतिक करियर में हाल ही में विवाद भी हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का नाम की एक लड़की के साथ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें दावा था कि वे 12 साल से रिश्ते में हैं। इस पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद तेज प्रताप ने पोस्ट डिलीट कर दी थी, लेकिन वायरल तस्वीरों ने विवाद को हवा दी। इसके चलते लालू प्रसाद ने तेज प्रताप से पारिवारिक संबंध भी तोड़ने का फैसला किया। राजद ने तेज प्रताप के निष्कासन का पत्र बिहार विधानसभा को अभी तक औपचारिक रूप से नहीं भेजा है। इसलिए, आगामी विधानसभा मानसून सत्र में तेज प्रताप यादव के विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के साथ बैठने की संभावना बनी हुई है। इस बीच, तेज प्रताप की राजनीतिक सक्रियता और नए पेज ने उनकी आगामी योजनाओं को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब