मप्र समेत 9 राज्यों में तापमान 41 के पार
नई दिल्ली । देश में तेज गर्मी का दौर फिर से शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नंदयाल में टेम्प्रेचर सबसे ज्यादा 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि गुरूवार को गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कई जिलों में हीटवेव चलेगी। इससे इन राज्यों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। देश के उत्तरी राज्यों (हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश) में फिलहाल तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट है। इन राज्यों में कल तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी गर्मी से राहत बनी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, सिक्किम में धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना
भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर