दिल के आकार का वो टापू, जहां ठहरे थे श्रीराम भक्त हनुमान!
अयोध्या। इसी माह 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित होनी है। समारोह की तैयारियां बहुत तेजी से हो रहीं है। ऐसे में रामकथा और उनसे जुड़े रोचक तथ्य भी खूब सुनाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक प्रसंग अरब सागर का है जहां से रामभक्त हनुमान पाताल लोक गए थे।अरब सागर में स्थित दिल के आकार के इस द्वीप का नाम नेत्रानी है, जो बेंगलुरु के नजदीक मुरुदेश्वर के पास है। कहा जाता है ये वही जगह है जहां हनुमान जी आए थे, इसलिए इस जगह को बजरंगी द्वीप भी कहा जाता है। यह आइलैंड पर्यटकों के बीच खासतौर से स्कूबा डाइविंग के लिए मशहूर है। लोगों की मान्यता है कि नेत्रानी द्वीप सिर्फ एक टापू नहीं है, ये हनुमान भगवान का घर है जहां पर आकर वो रुके थे। रामायण काल से जुड़ा एक कुंड भी द्वीप पर मौजूद है जिसका पानी आज भी मीठा है ये लोगों के लिए चमत्कार ही है, क्योंकि सभी जानते हैं कि समुद्र का पानी खारा होता है और पीने के योग्य नहीं होता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, वो मार्ग पाताल लोक के लिए कठिन टापू के पास से होकर गुजरता है। माना जाता है कि वहां पर भगवान हनुमान गए थे। कहा ये भी जाता है कुछ दिन पवन पुत्र हनुमान ने इसी टापू पर गुजारे थे। वहां पर उन्होंने भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भी बनाई थी जिसकी वहां पर रहने वाले गांव वाले आज भी पूजा करते हैं।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या तैयार है, प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के साथ ही राम भक्तों का सबसे बड़ा सपना पूरा होने वाला है, जिसका इंतजार वो सालों से कर रहे हैं। आज के लेख में हम बात करेंगे उस टापू के बारे में जिसके बारे में कहा जाता है कि राम भक्त हनुमान वहां आए थे।धार्मिक कथाओं के अनुसार, अरब सागर में दिल की आकार का टापू है। कहा जाता है कि इसी टापू के आस-पास पानी में हजारों फीट नीचे गुफा में छुपा है। वह पौराणिक मार्ग जहां से महाबली हनुमान भगवान श्री राम और लक्ष्मण को अहिरावण से बचाने के लिए एक गुफा से होकर पाताल लोक गए थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप