नोएडा में देखने को मिलेगा आइपीएल का रोमांच
नोएडा । शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को आइपीएल की भी मेजबानी मिल सके। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जद्दोजहद शुरू कर दी है। नौ से 13 सितंबर तक न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच के बाद दर्शक क्षमता बढ़ाने की योजना प्राधिकरण की ओर से तैयार की जा रही है। वर्तमान में स्टेडियम में 12 हजार दर्शक की क्षमता है। अब 25 हजार दर्शक क्षमता के लिए प्राधिकरण कानपुर,लखनऊ और बनारस में स्टेडियम बनाने वाली कंपनियों से बातचीत कर रहा है,जिससे जल्द से जल्द स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता बढ़ाई जा सके। दिल्ली के नजदीक होने के कारण ग्रेटर नोएडा को भी आइपीएल मिल सकते हैं,लेकिन अभी दर्शकों की क्षमता कम होने के कारण कोई भी फ्रेचायजी यहां मैच नहीं कराना चाहती है। जबकि यहां सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जल्द उड़ान शुरू होने वाली है। यहां खिलाडियों और उनके स्टाफ के रहने के लिए कई लग्जरी होटल और रिजार्ट भी मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रस्ताव को जल्द बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। स्टेडियम में दूधिया रोशनी में भी मैच के आयोजन होते हैं। हाल ही में दिव्यांग क्रिकेट लीग का आयोजन दूधिया रोशनी में ही हुआ था। फ्लड लाइट की अच्छी व्यवस्था होने के कारण ही स्टेडियम को टी- 20 मैच की मेजबानी मिली थी,लेकिन अपरिहार्य कारणों की वजह से लीग कैंसिल हो गई थी। स्टेडियम में आठ फ्लड लाइट लगी हुई हैं।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला