छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी भारी बारिश
छत्तीसगढ़ में अभी तक की स्थिति में बारिश की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। एक जून से लेकर 15 जुलाई तक प्रदेश में 267.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि अब तक 368.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार प्रदेश में सामान्य से 27 प्रतिशत बारिश कम हुई है। विभाग के अनुसार बुधवार से बस्तर क्षेत्र में बारिश में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है।
सोमवार सुबह से ही रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। रुक- रुक होती रही बारिश के चलते मौसम भी खुशनुमा रहा और उमस से लोगों को राहत मिली। राजिम में 15 सेमी, गोबरा-नवापारा में 9 सेमी, मैनपुर में 7 सेमी, अभनपुर में 5 सेमी, बड़ेराजपुर-कोरबा-कवर्धा में 4 सेमी, गरियाबंद-जांजगीर-बलौदा में 3 सेमी बारिश हुई, इसके साथ ही बहुत से क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और बुधवार 17 जुलाई से तो दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है। साथ ही अब बारिश की गतिविधि में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी तटीय ओडिसा के ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है। एक निम्न दाब का क्षेत्र 19 जुलाई को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है।

नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह