ये फूड आइटम्स बीपी को बढ़ने नहीं देंगे
नई दिल्ली। हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है, जिससे आजकल कई लोग परेशान है। हाई बीपी (Best Food for high BP) को साइलेंट किलर माना जाता है, क्योंकि ये जानलेवा हो सकता है। आगे चलकर हाई बीपी से आपको हार्ट डिजीज होने का खतरा रहता है। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसा समस्या है, जिसमें व्यक्ति के ब्लड के दबाव का लेवल नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है और ये आर्टरीज में प्रेशर देने लगता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक होने की आशंका रहती है।
ऐसे में जरूरी है कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखा जाए, ताकि गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सके। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ फूड्स का सेवन करना लाभदायक होता है। आज हम आपको इन्हीं फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं हाई बीपी के लिए कुछ फूड्स-
सैल्मन
सैल्मन जैसी कई अन्य फैटी फिश ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करती हैं। इसमें ओमेगा-3 फेटी एसिड पाया जाता है, जो दिल को दुरुस्त रखता है। शोध में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि ये सूजन कम करके ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर और आर्जिनन पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता।
जैतून का तेल
ओमेगा-9 फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनॉल्स जैसे प्लांट बेस्ड कंपाउंड से भरपूर जैतून का तेल ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।
टमाटर
टमाटर और टमाटर के बने फूड प्रोडक्ट्स में पोटेशियम और कैरोटीनॉय पिगमेंट लाइकोपीन से भरपूर होते हैं, जो दिल को दुरुस्त रखता है और हाई बीपी जैसे हार्ट को नुकसान दिलाने वाले फैक्टर्स के खतरे को कम करता है।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई