चिलमिलाती गर्मी से इन राज्यों को मिलेगी राहत
तपती और चिलमिलाती गर्मी से दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। दोपहर में ही तापमान 40 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, तीन राज्यों में लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में से कुछ में अगले कुछ दिनों तक बारिश होगी।IMD ने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक राज्य आज लू की स्थिति से जूझ रहे हैं। राजस्थान में 9 मई तक और मध्य प्रदेश में 10 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी।IMD ने बताया कि 14 मई तक उत्तर-पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा, 10 और 11 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। वहीं, 9 से 10 मई तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बादल गरजेंगे।मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई तक बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गर्मी से राहत मिलेगी। गरज के साथ बारिश होने से लोगों का मिजाज बदल गया है। वहीं, आज यानी 8 से 11 मई तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी। महाराष्ट्र में आज ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में 12 मई तक झमाझम बारिश होगी।

पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान