ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए गहने व नगदी
पीलीभीत । बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी जेवराज समेत पांच लाख की चोरी कर ली। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बल्लभनगर कालोनी निवासी अजय अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 17 अगस्त को पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल उत्तराखंड के बाजपुर गए थे। 19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के बाद रात को पीलीभीत पहुंचे।
घर के मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर जब वह अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। चोरों ने घर के कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 60 तोला सोने के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नगद चोरी कर लिए थे। इस चोरी की सूचना मिलते ही कॉलोनी में तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। फिर सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र प्रभारी निरीक्षक पवन पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे