चोरी के डेबिट कार्ड लॉटरी टिकट खरीदकर पछता रहे चोर
लंदन । आपके किस्मत का कोई चुरा नहीं सकता, यह कहावत एक बार पुन: सच साबित हो गई। दरअसल यह पूरा मामला कुछ ऐसा है कि चोरों ने एक शख्स का डेबिट कार्ड चुरा लिया। उसी से लॉटरी का टिकट खरीदा। उन्हें लगा कि अगर जीत जाएंगे तो पैसे उनके खाते में आ जाएंगे। लेकिन किस्मत ऐसी कि फूटी कौड़ी तक उन्हें नहीं मिली और जिस शख्स का डेबिट कार्ड था, वह मालामाल हो गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोल्टन के रहने वाले जॉन-रॉस वॉटसन और मार्क गुडराम ने लॉटरी टिकट खरीदने के लिए किसी और के बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया। लेकिन जब नतीजा आया, तो खुशी से नाचने लगे। दोनों ने 4 मिलियन पाउंड यानी 42 करोड़ का जैकपॉट जीता था। एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें वॉटसन को नाचते और कूदते हुए दिखाया गया है। मार्क गुडराम खुशी में काउंटर पर अपनी मुट्ठियां मारता हुआ नजर आता है। लेकिन उनकी यह खुशी पलभर ही काफूर हो गई।
जब मार्क गुडराम ने लॉटरी के पैसे लेने के लिए दावा ठोका, तो जांच में मामला कुछ और ही निकला। पता चला कि उसके पास तो कोई बैंक खाता ही नहीं। जब बैंक खाता ही नहीं, तो उसने जिस बैंक कार्ड से टिकट खरीदा, आखिर वो किसका था? इसके बाद ही लॉटरी अधिकारियों को उस पर शक हुआ और जांच शुरू की गई। जांच में गुडराम ने बताया कि टिकट खरीदने के लिए उसने जिस कार्ड का इस्तेमाल किया था, वह जॉन नाम के एक दोस्त का था। जॉन के पास उसका पैसा बकाया था, इसलिए उसने कार्ड ले लिया था। इसीलिए जब वह टिकट खरीद रहा था, तो जॉन का नाम नहीं बताया। मगर जांच में और भी सनसनीखेज खुलासा हुआ।
पता चला कि जिस कार्ड से दोनों ने लॉटरी टिकट खरीदे थे, वो तो जॉन का था ही नहीं। वह चोरी किया गया डेबिट कार्ड था, जो वास्तव में जोशुआ नाम के शख्स का था। चोरों ने उसी का इस्तेमाल कर कार्ड खरीदा। उन्हें यकीन नहीं था कि वे फंस जाएंगे। बाद में दोनों को 18-18 महीने की जेल हो गई। वॉटसन ने कहा, यह बहुत बुरा है। उन्हें हमें भुगतान करना चाहिए। आखिर वह हमारा पैसा है। इस कंपनी ने हमारी जिंदगी बर्बाद कर दी। लोग हमें बदमाश कह रहे हैं और हम पर हंस रहे हैं। बाद में दोनों ने बहुत हंगामा काटा, लेकिन वे जानते थे कि गलत थे, इसलिए ज्यादा विरोध नहीं किया।

रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
T20 WC: कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना
क्रिकेट के भगवान के सामने झुका अंपायर का सिर: स्टीव बकनर का वर्षों बाद कबूलनामा; माना- सचिन को गलत आउट दिया था
कुबेरेश्वर धाम में ठगी, भिखारियों को थमाए 200 के नकली नोट
तमिलनाडु की सियासत गरमाई, PM ने जे. जयललिता को किया याद