इससे होती है धनहानि
हर किसी को जीवन में सुख और धन की चाहत होती है। यह भी सही है कि सभी काम धन से ही होते हैं। इसी लिए हर कोई धन कमाने का प्रयास करता है पर कई बार देखा गया है कि काफी प्रयास के बाद भी आर्थिक हालात ठीक नहीं होते। इसमें वास्तु से संबंधित दोष जिम्मेदार होते हैं।
घर में रखी गई चीज़ें भी घर में अच्छा या बुरा प्रभाव डालती है। कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसे चीज़ें घर में रख लेते हैं जो देवी लक्ष्मी को अप्रिय होती है। उन चीजों को घर में रखने से घर में लक्ष्मी नहीं टिकती और हर समय धन का नुकसान होता रहता है।कभी भी किसी एक देवी-देवता की मूर्ति आमने-सामने नहीं रखनी चाहिए। ऐसा होने से आय के साधन कम होने लगते है और खर्च बढ़ जाते हैं।
बंद या खराब घड़ी न रखें
बंद या खराब घड़ी नकारात्क एनर्जी को बढ़ाती है। उन्नति और धन संबंधी परेशानियों से बचाव के लिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बंद घड़ी को ठीक करवा लें या घर में न रखें।घर में टूटा हुआ कांच या टूटे कांच की वस्तुएं रखना आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। दरवाजे-खिड़कियों में लगे कांच के टूट जाने पर उन्हें भी तुरंत बदलवा देना चाहिए।
घर में भगवान की खंडित मूर्ति भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। भगवान की टूटी हुई मूर्तियों घर में पैसों से संबंधी परेशानियां बढ़ाती हैं। तस्वीर के अलावा भगवान की फटी हुई तस्वीरों को भी घर में नहीं रखना चाहिए।
कांटेदार पौधों को न लगायें
बहुत से लोगों को पेड़ पौधे लगाने का शौक होता है। ऐसे में नई-नई तरह के पेड़-पौधों लगाने की चाह में कई लोग कांटेदार पौधों को घर में सजा लेते है, जो की घर को धन संबंधी परेशानियों का कारण बनते हैं। खराब और बेकार चीजों को घर में रखने से नकारात्मक उर्जा बढ़ती है और कई तरह की धन संबंधी परेशानियां भी आती हैं। खराब उपकरण जैसे टीवी, कंप्यूटर, फ्रीज आदि को घर में भूलकर भी न रखें।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह