महाकुंभ के लिए टोल टैक्स फ्री
प्रयागराज । नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को एक बड़ी राहत देते हुए प्रयागराज-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधियारी टोल प्लाजा को 28 फरवरी तक टोल टैक्स से मुक्त कर दिया है। शुक्रवार आधी रात से वाहन बिना किसी रुकावट के टोल बूथ से गुजर रहे हैं। वहीं, सीएम योगी ने यूपी रोडवेज निगम के अफसरों की बैठक ली और सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए। महाकुंभ मेले से पहले सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए हैं। शहर में 278 प्वाइंटों पर 2000 जवान तैनात किए गए हैं। इन जवानों को शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों समेत कुल 12 स्थानों पर मोर्चों पर मुस्तैद किया गया है। इन्हें लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों से लैस किया गया है। जूना अखाड़े में दोपहर 3 बजे एनएसजी कमांडो बड़ी मॉक ड्रिल करेंगे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने नई SIT गठित करने को कहा
कांग्रेस विधायक के सवाल पर सरकार का जवाब, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने की योजना नहीं
बाराबंकी में CM योगी का विपक्ष पर वार, बोले- अब उत्तर प्रदेश विकास और रक्षा उत्पादन का केंद्र
छात्र प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी का हमला, लाठीचार्ज और आंसू गैस को लेकर सरकार से पूछे सवाल
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देवंगना कलीता को केस के दस्तावेज देखने की नहीं मिली इजाजत
शशि थरूर ने सरकार को घेरा, संसद में हंगामे और लाठीचार्ज को लेकर साधा निशाना
क्या गौतम गंभीर पर हो रही थी चर्चा? विराट-रोहित का वायरल मोमेंट बना चर्चा का विषय
'2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...' CJP प्रवक्ता सौरभ दास का बड़ा दावा, सरकार पर उठाए सवाल
पत्नी से झगड़े में बाप बना शिकार, डिंडोरी में बेटे ने फरसे से उतारा मौत के घाट