बिना अनुमति काटे जा रहे पेड़
अलीगढ़ । थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव गोबरा में कुछ लोगों द्वारा वन विभाग की अनुमति लिए बगैर हरे-भरे पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पेड़ कटवाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। वन विभाग के क्षेत्रीय दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि गांव गोबरा के पास कुछ लोगों द्वारा वन विभाग से परमीशन लिए बिना ही अवैध रूप से वृक्षों का कटान कराया जा रहा है। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां वन विभाग की टीम को देखते ही वृक्ष काटने वाले वहां से भाग निकले। मौके से टीम ने वृक्ष काटने वाली दो इलेक्ट्रॉनिक मशीन आरी, रस्सा आदि बरामद किए हैं। दरोगा के अनुसार जांच पड़ताल में पता चला है कि गोबरा निवासी दिनेश चंद्र पुत्र लक्ष्मी नारायण के द्वारा आम के छह वृक्षों को कटवा गया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपी दिनेश चंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी