ट्रम्प ने की सीक्रेट डॉक्यूमेंट केस खारिज करने की अपील
न्यूयार्क। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सीक्रेट डॉक्यूमेंट केस को खारिज करने अपील की है। उनके वकीलों का कहना है ट्रम्प प्रेसिडेंट इम्यूनिटी के हकदार हैं इसलिए उन पर केस नहीं चलाया जाना चाहिए।
अमेरिका में पद पर रहते हुए राष्ट्रपति को प्रेसिडेंट इम्यूनिटी मिलती है। इसके तहत जब तक राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों के दायरे में काम कर रहे हैं तब तक उन पर ज्यादातर मामलों में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता और न ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। ट्रम्प के वकीलों का कहना है कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ट्रम्प ने इन दस्तावेजों को पर्सनल बताया और इन्हें ले गए थे। हालांकि ट्रम्प पर राष्ट्रपति पद छोडऩे के बाद आरोप लगे कि वो कई क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट अपने साथ ले गए। राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद जनवरी 2021 में ट्रम्प ने व्हाइट हाउस छोड़ा था। ट्रम्प ने इन डॉक्यूमेंट्स को नेशनल आर्काइव्स को सौंपने से भी इनकार कर दिया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण