ट्रंप ने किया फेडरल रिजर्व का दौरा, रेनोवेशन को लेकर चेयरमैन से हुई बहस
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व बैंक के मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना की और फेडरल ऑफिस की रेनोवेशन लागत पर सवाल उठाए। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई। ट्रम्प ने दावा किया कि रेनोवेशन की लागत 3.1 बिलियन डॉलर है। इस पर पॉवेल ने असहमति जताते हुए कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं।
मीडिया रिपोर्ट में फेडरल रिजर्व के मुताबिक रेनोवेशन लागत 2.5 बिलियन डॉलर यानी 23 हजार करोड़ रुपए है। इसके बाद ट्रम्प ने अपनी जेब से एक डॉक्यूमेंट निकाला और पॉवेल को दिया। पॉवेल ने डॉक्यूमेंट देखकर उसे वापस करते हुए कहा कि ट्रम्प तीसरी इमारत को लागत में जोड़ रहे हैं। ट्रम्प ने जवाब दिया यह इमारत बन रही है, लेकिन पॉवेल ने तुरंत कहा कि यह इमारत पांच साल पहले बन चुकी है, यह नई नहीं है।
ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार फेडरल रिजर्व में हो रहे कामों पर नजर रख रही है। वह चाहते हैं कि रेनोवेशन का काम पूरा हो और पॉवेल बेंचमार्क ब्याज दरों में भारी कटौती करें। ट्रम्प पहले भी पॉवेल की आलोचना कर चुके हैं। यह मुलाकात दोनों के बीच तनाव को उजागर करती है। दौरे के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- रेनोवेशन काम में अभी बहुत वक्त लगना है, अगर इसे कभी शुरू ही नहीं किया जाता तो बहुत बेहतर होता, लेकिन जो है सो है।
बता दें ट्रम्प ने 2017 में पॉवेल को फेडरल रिजर्व का चेयरमैन नियुक्त किया था, लेकिन 2018 में ब्याज दरें बढ़ाने के फैसले पर ट्रम्प ने पॉवेल की आलोचना की। ट्रम्प ने कहा था कि वह पॉवेल की नियुक्ति से थोड़ा भी खुश नहीं हैं और फेडरल रिजर्व की नीतियां गलत दिशा में हैं इसके अलावा भी वो पॉवेल को नफरत करने वाला और बेवकूफ कह चुके हैं।

तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव