अमेरिका से 18 हजार भारतीयों को निकालेंगे ट्रम्प
वॉशिंगटन । अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही भारतीय प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहां से करीब 18 हजार भारतीयों को निकाला जा सकता है। ये सभी लोग अवैध प्रवासी हैं जिनके पास अमेरिका की नागरिकता नहीं है, और वहां की नागरिकता हासिल करने के लिए सही कागज नहीं हैं।
दरअसल, अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था ने करीब 15 लाख लोगों की एक सूची बनाई है जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। 18 हजार भारतीय भी इसी सूची में शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जैसे ही वे राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे, सबसे पहले अवैध प्रवासियों को निकालने का काम करेंगे। इस मामले में संस्था ने कहा कि बिना डॉक्यूमेंट वाले प्रवासियों को देश से बाहर भेजना ट्रम्प की सीमा सुरक्षा एजेंडे का हिस्सा है।
अमेरिका ने भारत को ‘गैर मददगार’ देश बताया
एक तरफ जहां अमेरिका 18 हजार भारतीयों को निकालने की तैयार कर रहा है। वहीं अमेरिकी सरकार ने एक सूची जारी कर भारत पर गैर-मददगार होने का आरोप लगाया है। इस सूची में उन देशों को रखा गया है जो अपने देश से अमेरिका गए लोगों को वापस लाने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अमेरिका में 17,940 भारतीय ऐसे हैं जो अवैध प्रवासी हैं। साथ ही इन लोगों को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में घुसने के लिए जेल में नहीं डाला गया है। ये कागजी कार्रवाई की लंबी प्रक्रिया में फंस गए हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक यह प्रक्रिया पूरी होने में 3 साल तक का वक्त लग जाता है।

मौन की शक्ति: श्री श्री रवि शंकर ने बताया चिंता से मुक्ति का अनोखा तरीका
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मिली मंजूरी, महाकौशल को बड़ी सौगात
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, शव राठी हॉस्पिटल रेफर
Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल