ट्रंप की प्रचार टीम ने बाइडन और कमला हैरिस पर कसा तंज
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने और उनके द्वारा अपनी डिप्टी कमला हैरिस का समर्थन करने के एक दिन बाद, डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने कहा कि एक ही साल में राष्ट्रपति पद के दो डेमोक्रेट उम्मीदवारों को हारने का मौका जीवन में एक ही बार मिलता है और इस बार वही मौका है। प्रचार टीम ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप की वजह से ही बाइडन को राष्ट्रपति पद की रेस से हटना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि बीती 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में ट्रंप के कान को छूकर गोली निकली थी। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया था। ट्रंप की प्रचार टीम ने बयान जारी कर कहा कि 'तीन हफ्ते पहले अटलांटा में हुई बहस में राष्ट्रपति ट्रंप ने बाइडन को हरा दिया था, जिसके बाद जो बाइडन को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़नी पड़ी थी। जिस तरह से ट्रंप ने बाइडन को बाहर का रास्ता दिखाया, उसी तरह वे दुनिया को दिखाएंगे की वे खतरनाक रूप से उदार कमला हैरिस को भी पछाड़ सकते हैं।'

70 महीनों में 715 कैदियों की मौत का खुलासा
Seoni के स्कूलों में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Bhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण
Gaurav Gogoi इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष नामित
Jabalpur में जीजा-साली विवाद ने मचाई सनसनी
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
Madhya Pradesh में IVF-सरोगेसी के नाम पर सनसनीखेज वारदात
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले