तुर्की ने लेबनान से अपने नागरिकों को निकलने को कहा
अंकारा । तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने लेबनान से अपने नागरिकों को समुद्र या हवाई मार्ग से निकालने के लिए वैकल्पिक योजना तैयार की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, लेबनान में सुरक्षा स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने की संभावना है।
रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय का कॉल सेंटर उन नागरिकों से आवेदन स्वीकार कर रहा है, जो संभावित निकासी में शामिल होना चाहते हैं। मंत्रालय ने बताया कि तुर्की के माध्यम से अन्य देशों से नागरिकों को निकालने के संबंध में दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं। अब तक समर्थन मांगने वाले लगभग 20 देशों के लिए तैयारियां चल रही हैं।
इजरायली सेना ने हमले की चेतावनी देकर लेबनान के नागरिकों से करीब 30 गांवों और कस्बों को खाली करने का आग्रह किया था। इसके पहले दावा किया था कि उसने रात में दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान शुरू कर दिया है।
बता दें कि लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा था कि उनका देश अपनी दक्षिणी सीमा पर इजरायल के साथ तनाव कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 1701 को लागू करने के लिए तैयार है। यह घोषणा इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय अपील के जवाब में की गई थी।

नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार
Kamala Harris ने Donald Trump के भाषण को बताया झूठा
मुख्यमंत्री की प्रशासनिक सख्ती, अफसरशाही में हड़कंप
मुंबई की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने सोम के ₹347 करोड़ के शेयर अटैचमेंट को किया कन्फर्म
‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, हेलीकॉप्टर से दी गई बेटी को शाही विदाई
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
इंदौर में नर्सिंग छात्राओं पर संकट, बीच सत्र में हॉस्टल खाली करने के आदेश
T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!
Canada के बदले सुर, निज्जर हत्याकांड पर बदला रुख