तुर्की के हवाई हमले में दो ईराकियों की मौत
बगदाद। इराक के दुहोक प्रांत में तुर्की के हवाई हमले में दो लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। एक कुर्द सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी।सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तुर्की के एक विमान ने सुबह-सुबह उन पर बमबारी की, जब वे प्रांत के शिलाद्ज़ इलाके में अपने गांव के पास एक पहाड़ पर कुछ जड़ी-बूटियां इकट्ठा कर रहे थे।तुर्की सेना अक्सर उत्तरी इराक में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों के खिलाफ सीमा पार अभियान चलाती है, खासकर कंदील पर्वत में, जो पीकेके का मेन बेस है।तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित पीकेके ने तीन दशकों से अधिक समय से तुर्की सरकार के खिलाफ विद्रोह छेड़ रखा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण