भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, हुआ फरार
सुलतानपुर । जिले में रिश्तों को कलंकित करते हुए हवस में अंधे एक चाचा ने अपनी भतीजी से ही दुष्कर्म कर डाला। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए संबंध बनाता रहा। डर के मारे किशोरी खामोश रही, लेकिन गर्भवती हो जाने पर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। किशोरी की मां ने आरोपी चाचा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते हैं चाचा फरार हो गया। वहीं अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना कोतवाली कादीपुर कोतवाली के एक गांव में हुई है। दो सगे भाईयों के बीच बंटवारा हो गया है। करीब चार माह पहले चाचा ने अपनी 14 साल की भतीजी को बहला फुसलाकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की किसी को खबर नहीं हुई। जान से मारने की धमकी देते हुए जब भी मौका मिलता भतीजी से संबंध बना लेता। इसी दौरान किशोरी जब गर्भवती हो गई तो वह अपनी मां के पास पहुंची और रो-रोकर उसने अपने गर्भवती होने की बात बताई। यह सुनकर मां के होश उड़ गए। उसने जब चाचा से पूछा तो आरोप है कि चाचा ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में मां ने कोतवाली पहुंचकर रात करीब आठ बजे चाचा के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी चाचा अपने घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार