येलोस्टोन नेशनल पार्क में अंडरग्राउंड हाइड्रोथर्मल में हुआ विस्फोट
दक्षिणी मोंटाना और पूर्वी इडाहो में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क में बुधवार को अंडरग्राउंड हाइड्रोथर्मल विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही यह विस्फोट हुआ वैसे ही वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
नेशनल पार्क के बिस्किट बेसिन क्षेत्र में हुआ विस्फोट
ये विस्फोट नेशनल पार्क के बिस्किट बेसिन क्षेत्र में हुआ है। वीडियो में कई टूरिस्ट अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी जा सकती है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि विस्फोट से किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि, बिस्किट बेसिन और उसके पार्किंग स्थल और बोर्डवॉक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
मलबे से भर गया बोर्डवॉक
विस्फोट के बाद लिए गए वीडियो में बोर्डवॉक को मलबे से भरा हुआ देखा जा सकता है। यूएसजीएस ने कहा कि इस तरह के विस्फोट तब होते हैं जब 'पानी अचानक भूमिगत भाप में बदल जाता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार ये घटनाएं येलोस्टोन में बहुत आम हैं।

70 महीनों में 715 कैदियों की मौत का खुलासा
Seoni के स्कूलों में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Bhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण
Gaurav Gogoi इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष नामित
Jabalpur में जीजा-साली विवाद ने मचाई सनसनी
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
Madhya Pradesh में IVF-सरोगेसी के नाम पर सनसनीखेज वारदात
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले