बगीचे में दो मासूमों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म
वाराणसी । जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में एक बगीचे में आम बीनने गए छह वर्षीय दो चचेरे भाइयों के साथ मवेशी चरा रहे चरवाहे ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर मिर्जामुराद थाने में अरका कंसरायपुर निवासी धीरज कुमार बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दोनों भाई बुधवार शाम आम बीनने बगीचे में गए थे। बगीचे के पास ही अरका कंसरायपुर गांव निवासी धीरज कुमार बिंद मवेशी चरा रहा था। उसने दोनों मासूमों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। रोते-बिलखते घर पहुंचे दोनों मासूमों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्चों को लेकर परिजन मिर्जामुराद थाने गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी
Chhattisgarh में धान खरीदी पर छिड़ा पोस्टर वॉर, सियासत गरमाई
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या