राहुल गांधी के बयान पर बवाल: भाजपाइयों ने फूंका पुतला, माफी की मांग
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदन में हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। मंगलवार को भाजपा जिला सचिव के नेतृत्व में मुसाफिरखाना तहसील गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका।
ये लोग बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगे जाने की मांग रहे थे। दरअसल कांग्रेस नेता व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने हिंदू समाज को लेकर भाजपा पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर जिले के भाजपा जिलामंत्री अतुल सिंह के नेतृत्व में लोग मुसाफिरखाना तहसील गेट पहुंचे। जहां राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही उनका पुतला भी फूंका।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राहुल गांधी अपने बयान को लेकर माफी मांगे। भाजपा जिलामंत्री ने कहा कि कल सदन में राहुल गांधी के हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से समस्त हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मौके पर राहुल कौशल विद्यार्थी, हर्षित जायसवाल, उदय सिंह, मुरली धर मिश्र, जगन्नाथ मिश्रा, बजरंग यादव, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?