बंगाल के अस्पताल में हिंसा, डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला
पश्चिम बंगाल के बर्धमान शहर में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। अस्पताल में उस समय हंगामा मचा, जब कथित चिकित्सा सुविधा की कमी को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान लोगों के एक समूह ने चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों पर हमला किया।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, पूर्वी बर्धमान के शक्तिगढ़ में स्वेतिपल्ली के एक युवक को पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज से नाखुश मरीज के कुछ परिजन और दोस्तों ने कथित तौर पर अस्पताल के अधिकारियों के साथ बहस की।
झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए
अस्पताल अधीक्षक शकुंतला सरकार ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद भी लोग नहीं माने और आक्रामक हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। चिकित्सकों और कर्मचारियों को भी घसीटा। उन्हें पीटा और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अधिकारियों ने बताया कि एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शक्तिगढ़ थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह हिंसा के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया।

रिश्तों के भरोसे का फायदा उठाकर करोड़ों की ठगी
जबलपुर में CJI ने डिजिटल न्याय व्यवस्था की सराहना की
स्कूल पर महिला कर्मियों को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप
केरल कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन के बाद एकता का संदेश, सतीशन और वेणुगोपाल की मुलाकात चर्चा में
केरल शपथ समारोह से शशि थरूर की दूरी चर्चा में, सामने आई बड़ी वजह
पीएम मोदी ने आर्यन दत्त और विक्रमजीत सिंह का लिया नाम
शनिश्चरी अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
5 करोड़ की कथित उगाही मामले में मंत्रीपुत्र की मुश्किलें बढ़ीं, जांच एजेंसियां हुईं सक्रिय
FMCG कंपनियों की तैयारी: महंगाई की नई लहर, उपभोक्ता सामान महंगा होगा
इलाज के बाद दोबारा गेंदबाजी करते दिखे तेज गेंदबाज