इंडोनेशिया में फटी ज्वालामुखी, कई किमी तक छा गया अंधेरा
जकार्ता। इंडोनेशिया में तेज धमाके के साथ माउंट इबू पहाड़ पर ज्वालामुखी फट गई। धमाका इतना तेज था कि इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। 3.5 किलोमीटर तक राख ही राख नजर आ रही थी।
सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार सेंटर फॉर वल्केनोलॉजी एंड जियोलॉजिकल हैजर्ड मिटिगेशन (पीवीएमबीजी) ने बताया कि पूर्वी इंडोनेशियाई प्रांत उत्तरी मालुकु में हल्माहेरा द्वीप में स्थानीय समयानुसार रात लगभग 12:37 बजे करीब 206 सेकंड के लिए तेज धमाका हुआ और ज्वालामुखी फट गई जिससे चोटी से तीन हजार 500 मीटर ऊपर तक राख का गुबार उठ रहा था। समुद्र तल से 1,325 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट इबू ज्वालामुखी को हाईएस्ट लेवल चार से नीचे दूसरे खतरे के स्तर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। पीवीएमबीजी ने लोगों से 3.5 किलोमीटर के दायरे में कोई भी गतिविधियां न करने का आह्वान किया है। लोगों से घरों से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क और चश्मा पहनने और ज्वालामुखी की राख गिरने की आशंका से बचने की अपील की है।
इंडोनेशिया, एक विशाल द्वीपसमूह है, जो प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर वाले क्षेत्र में स्थित है, जिसकी वजह से इस इलाके में आए दिन भूकंप और ज्वालामुखी फटने का अनुभव होता है। बता दे इस महीने के शुरुआत में, उत्तरी सुलावेसी में माउंट रुआंग में विस्फोट हुआ था, जिससे हजारों लोगों को वहां से निकलना पड़ा था। क्रेटर से 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित मानदो शहर में सैम रतुलंगी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी कई दिनों तक बंद रखना पड़ा था।

प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
पारंपरिक गेर पर पड़ेगा क्या असर? ज्योतिषाचार्यों ने दी जानकारी
Madhya Pradesh में बच्चों को पूरक पोषण के लिए 8 रुपये प्रतिदिन
Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
शाहजहांपुर शख्स का बड़ा दावा: आशुतोष पांडेय ने दिया झूठा आरोप लगाने का ऑफर
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला