विजदशमी पर होती है शस्त्रों की पूजा
शारदीय नवरात्रि के दशवें दिन यानी आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरे का पर्व मनाया मनाया जाता है। इस बार दशहरा (विजयादशमी) का पर्व शनिवार 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, दशहरे के दिन ही भगवान राम ने लंका नरेश रावण का वध किया था। इस दिन असत्य पर सत्य की जीत हुई थी, इसलिए ये पर्व विजयादशमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है और अस्त्र शस्त्रों की पूजा की जाती है।
दशहरे के दिन आतिशबाजी के साथ ही रावण दहन का विशाल आयोजन होता है। नवरात्रि में शुरू होने वाली रामलीला का मंचन दशमी को यानी दशहरे के दिन रावण के दहन के साथ समाप्त होता है। दशहरा पर्व पर बहुत से लोग रावण को जलाते हैं और उसके जलने के बाद उसकी जली हुई लकड़ी को उपने घरों में लाकर रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने पर घर से बुरी-बलाएं दूर हो जाती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है। कुछ लोग दशहरा को पान खाने का सगुन करते हैं। तो कुछ इलाकों में दशहरे का मेला भी आयोजित होता है।
दशहरे को ये काम करने से मिलता हे पुण्य-
मान्यता है कि दशहरे के दिन यदि किसी को नीलकंठ नाम का पक्षी दिख जाए तो काफी शुभ होता है। कहा जाता है कि नीलकंठ भगवान शिव का प्रतीक है जिनके दर्शन से सौभाग्य और पुण्य की प्राप्ति होती है।
दशहरे के दिन गंगा स्नान करने को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। कहा जाता है कि दशहरे के दिन गंगा स्नान करने का फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए दशहरे दिन लोग गंगा या अपने इलाके की पास किसी नदी में स्नान करने जाते हैं।

महाराजा यशवंतराव अस्पताल परिसर में बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर
Narendra Modi का राजस्थान-गुजरात दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
Holi 2026: आज निपटा लें जरूरी काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
Raipur में 27–28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर
भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का महिला सुरक्षा पर बड़ा दांव