Sharpe Ratio क्या है? जानिए आपका निवेश कितना समझदारी भरा है
नई दिल्ली| क्या आप आपने पैसे को सही जगह निवेश करना चाहते हैं, लेकिन जोखिम से डरते हैं? तो चिंता छोड़ दें, क्योंकि 'शार्प रेशियो' आपके लिए एक आसान तरीका लेकर आया है। यह आपको बताएगा कि आपका निवेश कितना सुरक्षित और फायदेमंद है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं शार्प रेशियो के बारे में हर एक डिटेल, ताकि आप अपने पैसे को समझदारी से इन्वेस्ट करें और उसे समझदारी से बढ़ा सकें। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या होता है शार्प रेशियो, इसका इस्तेमाल कैसे करें ?
क्या होता है Sharpe Ratio ?
यह एक आसान फॉर्मूला है, बताता है कि आपका निवेश कितना सुरक्षित है और कितना फायदा दे रहा है। यह सिर्फ रिटर्न ही नहीं, बल्कि उस रिटर्न के पीछे के रिस्क का भी अंदाजा लगाता है। निवेशक इसका इस्तेमाल इसलिए करते हैं ताकि वे पता लगा सकें कि पैसा कहां इंवेस्ट करना है और कहां नहीं।
Sharpe Ratio कैसे कैलकुलेट करें?
इसे कैलकुलेट करना काफी आसान है। इसके लिए रिस्क-फ्री रिटर्न (जैसे-सरकारी बॉन्ड) को आपके फंड के रिटर्न से घटाएं। फिर इस अंतर को फंड की वोलैटिलिटी (जोखिम) से डिवाइड करें। मान लीजिए कि एक म्यूचुअल फंड 12% का रिटर्न देता है और रिस्क-फ्री रेट 6% है, तो वोलैटिलिटी 10% है। इसका मतलब है कि हर 0.6 यूनिट रिस्क पर 1 यूनिट रिटर्न मिल रहा है। यानी (Sharpe Ratio = निवेश का औसत रिटर्न - जोखिम मुक्त दर / निवेश के रिटर्न का स्टैंडर्ड डेविएशन )
शार्प रेशियो को ऐसे समझें
- 0 से 2.0 तक: अच्छा माना जाता है।
- 2.0 से ऊपर: बहुत अच्छा, जोखिम के मुकाबले शानदार रिटर्न।
- 0 से कम: सावधानी बरतने की जरूरत, क्योंकि रिस्क ज्यादा है।
कैसे करें इस्तेमाल?
जब आप किसी म्यूचुअल फंड का चुनाव कर रहे हों तो शार्प रेशियो को जरूर देंखें। इसे आसान भाषा में समते हैं। मान लीजिए कि दो फंड्स 15% रिटर्न देते हैं, लेकिन एक का शार्प रेशियो 1.1 और दूसरे का 0.8 है, तो पहला फंड बेहतर है। अस्थिर बाजारों में ये रेशियो आपको सही फैसला लेने में मदद करता है।
क्या करें निवेशक?
अगर आप कहीं इन्वेस्ट कर रहे हैं तो शार्प रेशियो को ध्यान में रखें। हाई शार्प रेशियो वाला फंड चुनें, जो रिस्क के साथ अच्छा रिटर्न दे। साथ ही, अन्य खर्चों जैसे फंड मैनेजमेंट फीस पर भी नजर रखें। इससे आपकी कमाई और बढ़ सकती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही