क्यों किया RCB ने सिराज को रिलीज? गेंदबाज ने खोला बड़ा राज़
नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अपने स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिलीज करने के फैसले पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. RCB के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने इस फैसले के पीछे की रणनीति का खुलासा किया है. मोहम्मद सिराज सात साल तक RCB के साथ रहे थे और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था. अब वह गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं.
सिराज पर RCB का बड़ा खुलासा
RCB के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने बताया कि RCB का टारगेट एक संतुलित और मजबूत गेंदबाजी लाइनअप तैयार करना था, जो अलग-अलग परिस्थितियों में प्रभावी हो. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करने की इच्छा थी, क्योंकि उनकी अनुभव और स्विंग गेंदबाजी की कला RCB की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण थी. बोबाट ने स्पष्ट किया कि सिराज को रिटेन करने से भुवनेश्वर को हासिल करना मुश्किल हो जाता, क्योंकि नीलामी में बजट और खिलाड़ियों की प्राथमिकता को संतुलित करना जरूरी था.
क्रिकबज से बात करते हुए बोबाट ने कहा, ‘सिराज शायद वो खिलाड़ी हैं जिनके बारे में हमने सबसे ज्यादा सोचा था. भारतीय इंटरनेशनल गेंदबाज आसानी से नहीं मिलते. हमने सिराज के साथ हर संभावित स्थिति पर चर्चा की, चाहे उसे रिटेन किया जाए, रिलीज किया जाए या राइट टू मैच का इस्तेमाल किया जाए. यह कोई सीधा फैसला नहीं था. हम भुवी को पारी के दोनों छोर पर लाने की कोशिश कर रहे थे. सिराज को टीम में बनाए रखने से यह मुश्किल हो जाता. कोई एक कारण नहीं होता, कई कारक इसमें भूमिका निभाते हैं.’
कैमरून ग्रीन को करना था रिटेन
इसके साथ-साथ बोबट ने यह भी खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को सिर्फ चोट के कारण रिटेन नहीं किया गया. उन्होंने कहा, ‘अगर वह फिट होते, तो हम उन्हें लगभग निश्चित रूप से रिटेन कर लेते.’

तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार