WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडयिंस को 29 रन से दी मात
मेग लेनिंग की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट की चौथी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ही विराजमान है। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक हो गए है और +1.301 नेट रन रेट के अनुसार नंबर-1 का ताज दिल्ली टीम के पास है।
एमआई की टीम को हार के बाद भारी नुकसान हुआ। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की टीम एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई टीम के पास 6 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से आरसीबी टीम दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।
प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस टॉप पर विराजमान
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को WPL 2024 के 12वें मैच में 29 रन से हराया। महिला प्रीमियर लीग 2024 के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 5 मैच खेलते हुए 4 मुकाबलों में जीत, जबकि सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया है।
दिल्ली की टीम ने पिछले चारों मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस ने दिल्ली से पहले आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। गुजरात जायंट्स ही अभी तक टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी टीम है जो प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता नहीं खोल पाई। गुजरात जायंट्स ने अभी तक खेले गए अपने 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है। गुजरात की टीम बिना किसी प्वाइंट्स के -1.804 के खराब नेट रन रेट के साथ आखिरी पायदान पर मौजूद हैं।

कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ