एमपी में बस ऑपरेटर हड़ताल पर, यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी
भोपाल: मध्य प्रदेश के बस यात्रियों के लिए बुरी खबर है। 27 और 28 जनवरी को यात्री बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। अस्थायी परमिट पर रोक के विरोध में बस संचालकों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते प्रदेश भर की करीब 4 हजार बसें सड़क पर नहीं उतरेंगी। इनमें से 250 बसें भोपाल से चलने वाली हैं। हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। बता दें कि मप्र हाईकोर्ट ने 1 जनवरी से यात्री बसों के अस्थायी परमिट पर रोक लगा दी थी।
अस्थायी परमिट विवाद का असर
अस्थायी परमिट के नाम पर हो रही धांधली को रोकने के लिए कोर्ट ने यह कदम उठाया। हालांकि, परमिट सिर्फ शादी या टूर जैसे खास मौकों के लिए ही जारी किए जा रहे हैं। बस संचालकों का कहना है कि उन्होंने जनवरी का टैक्स जमा कर दिया है, लेकिन फिर भी परमिट जारी नहीं किए गए। संचालकों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते उनकी आय प्रभावित हुई है। वहीं, परिवहन विभाग का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन उनकी प्राथमिकता है और सिर्फ खास मामलों में ही अस्थायी परमिट जारी किए जाएंगे।
कई साल से चल रहा था घोटाला
पिछले 7 साल से प्रदेश में अस्थाई परमिट के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे थे। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने इस पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि अस्थाई परमिट देना एक नियम बन गया है और इससे पूरी व्यवस्था में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद बढ़ रहा है। कोर्ट ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को इस मनमानी को रोकने के निर्देश दिए।

अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे