कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए किया 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान
नई दिल्ली । कांग्रेस ने दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपने प्रत्याशियों के नामों को एलान कर दिया है। दूसरी सूची में मध्यप्रदेश से 10 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। इस सूची में 10 नाम सामने आए हैं। 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फिलहाल रोके गए हैं। एक सीट खजुराहो कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी है। बता दें कि आगामी दिनों में लोकसभा चुनावों की भेरी बजने वाली है। भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। इसमें मप्र के 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं, चार सीटों पर नाम सामने आना बाकि हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी दूसरी सूची जारी की। इसमें मध्यप्रदेश से 10 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़- पंकज अहिरवार, सतना- सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी- कमलेश्वर पटेल, मंडला - ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा- नकुलनाथ, देवास - राजेंद्र मालवीय, धार - राधेश्याम मुवेल, खरगोन - पोरलाल खरते, बैतूल - रामू टेकाम
भाजपा ने विधानसभा चुनावों में भी मारी थी बाजी
बता दें कि कुछ महीनों पहले हुए विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने उम्मीदवारों को सूची जारी करने में बाजी मार ली थी। माना जा रहा था कि कांग्रेस भी इसी रणनीति के साथ लोकसभा चुनाव में आगे बढ़ेगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के पहले ही प्रत्याशियों के नाम सामने आ जाएंगे ताकि तैयारी के लिए वक्त मिल सके। कांग्रेस के कई आला नेता बता चुके थे 10 मार्च से पहले कांग्रेस की सूची आ सकती है।
29 में से 28 पर भाजपा का कब्जा
मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस जीती थी। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। इस बार कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश की आधी सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।
यहां देखें सूची
लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
भिंड फूल सिंह बरैया संध्या राय
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार खटीक
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
मंडला ओंकार सिंह मरकाम फग्गनसिंह कुलस्ते
छिंदवाड़ा नकुलनाथ -
देवास राजेंद्र मालवीय महेंद्र सिंह सोलंकी
धार राधेश्याम मुवेल -
खरगोन पोरलाल खरते गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
बैतूल रामू टेकाम दुर्गादास उइके

जस्टिस नागरत्ना ने न्यायिक सुधार पर रखा महत्वपूर्ण सुझाव
केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इंदौर में करण औजला का बड़ा कॉन्सर्ट, नगर निगम ने की साउंड सिस्टम जब्ती
न स्टे, न राहत: सोम डिस्टिलरीज केस 23 मार्च को फिर टॉप प्राथमिकता पर सुना जाएगा
इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया
भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव निकालेंगे मौन पदयात्रा
चलती कार में आग लगी, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जलकर हुई मौत