आलमबाग में मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर है. बताया जा रहा है कि पुलिस और बदमाशें के बीच ये मुठभेड़ बुधवार देर रात लखनऊ के आलमबाग इलाके में हुई. पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसको अस्पताल भेजा गया है. बदमाश का नाम गौरव कनोजिया बताया जा रहा है. गिरफ्तार बदमाश के पास से 2700 सौ रुपए, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है.
गौरव बस कंडक्टर से लूट का मुख्य आरोपी है. पुलिस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी कर चुकी है. वहीं बताया जा रहा है कि एक बदमाश शुभम उर्फ शिवम अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल के बाहर मेट्रो स्टेशन के नीचे 22 मई को रात में एक लूट की घटना हुई थी. 22 मई को रात लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने आजमगढ़ डिपो के कंडक्टर से लूट की. तीनों ने कंडक्टर का बैग लूट लिया.
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी
कंडक्टर संविदा पर कार्यरत हैं. उनका नाम चमन कुमार है. कंडक्टर चमन कुमार ने बताया कि बैग में 15,800 रुपए नगद के साथ टिकट, भार टिकट और ई-टिकट मशीन रखी थी. लूट की घटना के तुरंत बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी. इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. पुलिस ने बताया कि देर रात आलमबाग पुलिस ने एसीपी कैंट दफ्तर के पास बाइक सवार दो बदमाशों की घेराबंदी की.
बदमाशों ने पुलिस को देखते ही की फायरिंग
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी.जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. उसकी पहचान गौरव कनोजिया के रूप में की गई है. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है. पुलिस ने बताया कि उसके पास से 2700 सौ रुपए, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है. उसका साथी शुभम उर्फ शिवम मौके से फरार हो गया. मामले में पुलिस बीते सोमवार को लुटेरे नाका निवासी पीयूष वर्मा की गिरफ्तारी की थी.

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
फिर गरमाया 103 अपात्र कर्मचारियों का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उठे सवाल
दबंगों की मनमानी से 500 परिवार परेशान, रीवा में सड़क विवाद ने पकड़ा तूल