सोना सस्ता, चांदी महंगी – जानिए आज के भाव
Gold Rate Today 6th March 2025 : सोने की कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। सोने की घरेलू वायदा कीमतें भी हरे निशान पर ट्रेड कर रही हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.24 फीसदी या 210 रुपये की बढ़त के साथ 86,043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर मजबूत वैश्विक रुख के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 20 फरवरी को सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर चला गया था।
चांदी का भाव
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.35 फीसदी या 341 रुपये की बढ़त के साथ 97,877 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी 1,000 रुपये बढ़कर 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो आज गुरुवार को कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोना 0.02 फीसदी या 0.70 डॉलर की बढ़त के साथ 2926.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.07 फीसदी या 2.14 डॉलर की गिरावट के साथ 2917.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
चांदी के वैश्विक भाव की बात करें, तो गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.11 फीसदी या 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 33.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.23 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 32.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार