भारत नहीं खेलेगा एशिया कप! BCCI ने ACC को दी जानकारी
Asia Cup 2025: BCCI ने एशिया कप में टीम इंडिया की भागीदारी को लेकर बड़ा फैसला किया है. ऐसी खबर है कि उसने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी टेंशन को देखते हुए फिलहाल के लिए इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट से दूर रहने का फैसला किया है. BCCI के फैसले के मुताबिक टीम इंडिया आने वाले समय में अभी एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी. अपने इस फैसले के बारे में उसने एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC को भी बता दिया है.
एशिया कप से BCCI ने खींचे हाथ!
ऐसा मानना है कि BCCI अगले महीने श्रीलंका में महिलाओं की होने वाली एमर्जिंग एशिया कप का भी बहिष्कार करेगी. उसके अलावा सितंबर में होने वाले मेंस एशिया कप से तो टीम इंडिया बाहर रहेगी ही. एशियाई क्रिकेट काउंसिल यानी ACC को फिलहाल पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी हेड कर रहे हैं, जो कि PCB के भी चेयरमैन हैं.
BCCI ने क्यों किया एशिया कप का बहिष्कार?
सूत्रों ने बताया कि BCCI ने ये फैसला पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने के इरादे से लिया है. BCCI से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारतीय टीम उस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी, जिसकी कमान एक पाकिस्तानी मिनिस्टर के हाथों में हो. ये देश की भावनाओं से जुड़ा है. हमने ACC को जुबानी तौर पर अगले महीने होने वाले एमर्जिंग टीम एशिया कप से नाम वापस लेने के बारे में बता दिया है. साथ ही ये भी कहा है कि भविष्य में भी इस टूर्नामेंट में भागीदारी अभी होल्ड पर रहेगी. सूत्रों ने बताया कि BCCI भारत सरकार के लगातार टच में है.
BCCI के फैसले से खतरे में मेंस एशिया कप
BCCI के फैसले से सितंबर में होने वाले मेंस एशिया कप पर भी सस्पेंस की तलवार लटक गई है. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया कि टीम इंडिया के बिना मेंस एशिया कप का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट के कई सारे स्पॉन्सर्स इंडिया से हैं. इतना ही नहीं जब भारत नहीं होगा तो एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला भी नहीं दिखेगा, जो कि ना सिर्फ कमाई का जरिया है बल्कि ब्रॉडकास्टर्स के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा भी. मेंस क्रिकेट एशिया कप में भारत के अलावा, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम खेलती हैं.

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम