क्या Rohit Shetty को हो रहा है अपनी फिल्मों पर पछतावा? क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
निर्देशक रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' फ्रेंचाईजी, 'सूर्यवंशी' और 'सिंबा' जैसी एक्शन फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई हैं। इसके अलावा उन्होंने 'गोलमाल' सीरीज, 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'बोल बच्चन' जैसी कॉमेडी फिल्मों की सौगात भी दी है। मगर, रोहित शेट्टी का कहना है कि एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने के बाद उनकी लाइफ में ही एक्शन और कॉमेडी आ गई है।
'जिंदगी में एक्शन और कॉमेडी चल रही'
रोहित शेट्टी ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की है, जिसमें वे ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। काला चश्मा लगाए रोहित पोज दे रहे हैं। उनके कैप्शन ने ध्यान खींचा है। निर्देशक ने लिखा है, 'इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए। अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है'।
यूजर्स बोले- 'सिंबा' बने रहो
रोहित शेट्टी के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें सुझाव दे रहे हैं तो कुछ सवाल कर रहे हैं। आधिकांश नेटिजंस की दिलचस्पी यह जानने में है कि 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन कब आएगा? एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी का मतलब ही एक्शन और ड्रामा है। इसलिए आप 'सिंबा' बनो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गोलमाल 5' से सब बदल जाएगा। एक यूजर ने लिखा, 'चिंता मत करिए, धांसू कमबैक होने वाला है'।
गोलीबारी केस में चल रही जांच
बता दें कि जनवरी के आखिर में रोहित सेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की घटना घटी थी। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच जारी है। बात करें रोहित शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो उनकी अगली फिल्म 'गोलमाल 5' है। इस फिल्म के साल 2027 में रिलीज होने की संभावना है। 'गोलमाल' रोहित शेट्टी की एक सफल फ्रेंचाइजी है, जिसकी शुरुआत साल 2006 में ‘गोलमाल फन अनलिमिटेड’ से हुई थी।

क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड