आलिया भट्ट की सफलता पर बोले करण जौहर – उम्मीद से बढ़कर किया कमाल
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने आलिया भट्ट को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करवाया। करण जौहर ने अब एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट और अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से जानते थे कि आलिया भट्ट स्टार बनने वाली हैं, लेकिन इतनी सफल अभिनेत्री बनने वाली हैं, नहीं पता था।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को लेकर कही ये बात
इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि वरुण और सिद्धार्थ मेरे असिस्टेंट रह चुके थे माय नेम इज खान में। आलिया को मैं पहली बार लॉन्च करने जा रहा था। मैं उनसे पहली बार मेरे ऑफिस में मिला था, जब वे स्कूल से आईं थीं। जब इन तीनों को मैंने लॉन्च किया तो अपनी टीम से साफ कह दिया था कि इन तीनों के साथ आप बड़े स्टार्स की तरह ही ट्रीट करें। हमनें कभी उन्हें नए सितारों की तरह ट्रीट किया ही नहीं। हमने हमेशा उन्हें मेगा स्टार की तरह रखा, ताकि वे भी उसी तरह से काम कर सकें।
आलिया भट्ट को लेकर बोले निर्देशक
करण जौहर ने कहा, "हमेशा लगा की आलिया स्टार बनेंगी, लेकिन इस किस्म की अभिनेत्री बनेंगी, यह मैं नहीं सोच पाया।" करण जौहर ने कहा कि हमेशा कहता हूं कि उनका इमोशनल लॉन्च 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' था और प्रोफेशनल लॉन्च 'हाइवे' थी। उस फिल्म ने आलिया के लिए एक्टिंग के सारे दरवाजे खोल दिए।
अपनी निर्देशित फिल्मों पर की बात
करण जौहर ने अपने करियर की गेम चेंजिग फिल्म को लेकर बात की है। करण जौहर ने कहा, "जब मैं माय नेम इज खान फिल्म पर काम कर रहा था। मुझे लगता था कि ये फिल्म मेरे दायरे के बाहर है। 12 सालों बाद मुझे लगा कि मुझे सच में काम आता है, मैं निर्देशक हूं।"

तमिलनाडु चुनाव: मोदी की हुंकार, राहुल गांधी की दूरी, DMK-कांग्रेस गठबंधन में सवाल उठे
बांग्लादेश क्रिकेट में चुनावी धांधली का बड़ा खुलासा
खरगे के बयान पर सियासत गरमाई: BJP ने EC और पुलिस में शिकायत दर्ज कर माफी की मांग की
Narendra Modi के साथ Yogi Adityanath की तस्वीर बनी सियासी जरूरत
फारस की खाड़ी में फंसे 16 भारतीय जहाज, 433 नाविक; सीजफायर के बाद कब होंगे सुरक्षित बाहर?
साउथ सुपरस्टार Allu Arjun के बर्थडे पर उमड़ा भारी जनसैलाब
एमपी किसानों के लिए राहत: फसल ऋण अब साल में सिर्फ एक बार चुकाना होगा
कॉमेडियन Samay Raina का बड़ा खुलासा, शो को लेकर नई जानकारी सामने
सीएम के निर्देश पर गृह विभाग सक्रिय: MP में दिवाली से पहले लागू हो सकता है नया UCC कानून
रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर बरकरार, गवर्नर ने अर्थव्यवस्था पर दिए बड़े संकेत