कर्नाटक सीएम के राजनीतिक सलाहकार पाटिल ने दिया इस्तीफा
बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया के राजनीतिक सलाहकार बीआर पाटिल ने इस्तीफा दे दिया। कलबुर्गी जिले के आलंद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पाटिल को 29 दिसंबर, 2023 को सीएम का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्होंने बेंगलुरु स्थित सीएमओ में जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। हाल ही में पाटिल ने किसानों को एमएसपी दिलाने के समर्थन में बेंगलुरु स्थित ‘विधान सौध’ परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया था।
उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यह प्रदर्शन किया था। डल्लेवाल पंजाब-नई दिल्ली सीमा के पास एक महीने से ज्यादा समय से अनशन कर रहे हैं। पाटिल ने कांग्रेस विधायक दल की बैठकों में भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि न दिए जाने पर निराशा जाहिर की थी।

सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार ने कहा, ईडी को हथियार के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा
पीएम मोदी ने सभी मेहमानों का किया स्वागत, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
राजस्थान में हल्की बारिश, दिल्ली में छाए रहे बादल वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार
श्री चैतन्य महाप्रभु ने अज्ञानता में डूबे लोगों को आध्यात्मिक रास्ता दिखाया - अमित शाह
अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त