मार्वल की ‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ की रिलीज डेट हुई जारी
मार्वल टेलीविजन की खास पेशकश 'द पनिशर: वन लास्ट किल' की हाल ही में रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इस सीरीज में फ्रैंक कैसल अपनी भूमिका में वापसी करेंगे। जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सीरीज।
कब रिलीज होगी 'द पनिशर वन लास्ट किल'
मावर्ल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी सीरीज 'द पनिशर वन लास्ट किल' का एक पोस्टर शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में इसकी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा कि इस सीरीज में फ्रैंक कैसल की वापसी होगी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा की मार्वल टेलीविजन स्पेशल प्रेजेंटेशन 'द पनिशर: वन लास्ट किल' 2 मई को केवल डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम होगी।
जॉन बर्न्थल की वापसी
जॉन बर्न्थल एक बार फिर फ्रैंक कैसल यानी 'द पनिशर' के रोल में वापस आ रहे हैं। पिछले साल डिज्नी प्लस की सीरीज 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' में उन्होंने इस किरदार को दोहराया था। अब वह 'द पनिशर: वन लास्ट किल' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। बर्न्थल इस स्पेशल प्रेजेंटेशन के सह-लेखक भी हैं।
'द पनिशर' के बारे में
'द पनिशर' मूल रूप से मार्वल कॉमिक्स के किरदार फ्रैंक कैसल पर आधारित है, जो अपने परिवार की हत्या का बदला लेने के लिए अपराधियों के खिलाफ बहुत खतरनाक तरीके से लड़ता है। अब फ्रैंक कैसल की कहानी को एक नई स्पेशल सीरीज के रूप में जारी किया जा रहा है, जिसका नाम है 'द पनिशर: वन लास्ट किल'।
- पहला सीजन: 17 नवंबर 2017
- दूसरा सीजन: 18 जनवरी 2019
नेटफ्लिक्स ने 2019 में इसे बंद कर दिया था। बाद में डिज्नी ने अधिकार वापस ले लिए और 2022 से यह सीरीज डिज्नी प्लस पर उपलब्ध है।
सीरीज की कहानी
फ्रैंक कैसल एक पूर्व मरीन सैनिक हैं। अपने परिवार की हत्या के बाद वे 'द पनिशर' बन जाता है और अपराधियों को सजा देते हैं। पहले सीजन में वे एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करता है, जबकि दूसरे सीजन में वह एक और खतरे में फंस जाते हैं।
'पनिशर' 2 मई 2026 को डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम होगी!

शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए